गिरिडीह: मुहर्रम का पर्व मौलाना आजाद चौक में पारंपरिक अखाड़ों का हुआ भव्य आयोजन, रोमांचक प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया
मुहर्रम का पर्व मौलाना आजाद चौक में शुक्रवार रात 12 बजे तक पारंपरिक अखाड़ों का भव्य आयोजन हुआ, जहां युवाओं ने लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्धक कलाओं के रोमांचक प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान मौलाना आजाद चौक, पद्मम चौक, भंडारीडीह, पचंबा, बरवाडीह सहित जिले के कई क्षेत्रों से पारंपरिक अखाड़े निकाले गए।