गिरिडीह: क्राइम समीक्षा बैठक में लापरवाही पर एसपी सख्त, तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी।
जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने शुक्रवार को ढाई बजे एसपी ऑफिस में क्राइम समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।