जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में 02 दिसंबर को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां डिप्लोमा ट्रेनी समेत विभिन्न 200 पदों पर बहाली की जायेगी. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित होगी.