जलेसर: जलेसर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 12 वर्षीय मासूम और महिला घायल, नगला राधे के पास मैक्स पिकअप ने रौंदा
Jalesar, Etah | May 30, 2026 जलेसर थाना क्षेत्र के नगला राधे के पास एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सहपऊ निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र जुगनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान महानवई निवासी 21वर्षीय प्रियंका पुत्री देवलाल और 12 वर्षीय अमित पुत्र देवलाल के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई है।