बड़वाह: बड़वाह के नर्मदा घाट पर श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल का साप्ताहिक सफाई अभियान,एक ट्रैक्टर ट्राली कचरा किया एकत्रित
बड़वाह के कवर कालोनी स्थित शिव मंदिर से नगर के अलग अलग क्षेत्रों में प्रतिदिन निकलने वाली श्रीराम भक्त प्रभातफेरी सप्ताह के प्रत्येक रविवार को श्रीराम धुन के साथ नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर पहुंचती है।व उसके बाद करीब दो घंटे तक मंडल सदस्यों द्वारा नर्मदा घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है इसी के तहत आज सुबह प्रभातफेरी मंडल ने सफाई अभियान चलाया है