बबेरू: उमरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक में सवार दो युवक घायल, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | May 4, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव के पास दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक में सवार शिव प्रकाश पुत्र राजकुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी कछिया थाना असोथर जनपद फतेहपुर व दूसरा बाइक सवार 20 वर्ष निवासी उमरी यह दोनों घायल हो गए, परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया किया गया है. जहां उपचार किया गया।