मंसूरचक प्रखंड की समसा पंचायत में हल्की बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई है। वार्ड संख्या 7 में दिनेश झा के घर से छज्जा पासवान के घर तक सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नाला निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण उत्पन्न हुई है।