खरगोन। शहर के जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल में लगी बिजली की डीपी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।