शुक्रवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान अंबेहटी रोड से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l रास्ते से गांव घाटमपुर, थाना नकुड़ निवासी राशिद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 268 ग्राम स्मैक बरामद की। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख़ 60 हजार रुपये है।अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी