गोगरी: बोरना ढाला के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक बाल-बाल बचा; किसान को लाखों का नुकसान
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित बोरना ढाला के समीप शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मक्का से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क