कर्वी: चित्रकूट मानिकपुर में यूरिया खाद के लिए साधन सहकारी समिति पर किसानों की भीड़, धूप में घंटों लाइन में इंतजार
मानिकपुर में बारिश के बाद धान की बुवाई तेज होने से यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे साधन सहकारी समिति पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। समिति अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को 225 बोरी खाद वितरित की गई। सभी समितियों में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है।