सोहागपुर: 1 मई से 30 मई तक मकानों की होगी गणना, फील्ड मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण
शहडोल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य हेतु 40 फील्ड मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में सर्वे, डेटा संकलन और मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक होगी, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। जनसंपर्क विभाग ने रविवार दोपहर 3 बजे यह जानकारी दी है।