बीकानेर: नया शहर थाना पुलिस ने रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर सोने के आभूषण लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 7 अगस्त को परिवादी अनुराग सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अलसुबह अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए गया।।वापिस आते समय आरोपियों ने उसे रोक लिया और ईंट भय दिखाकर डराया।