परसिया: साईबर अपराधों से जागरुक करने चांदामेटा बाजार में पुलिस ने लगाई चौपाल,नागरिकों ने साईबर अपराधों के अनुभव बताए
चांदामेटा बाजार में शनिवार को पुलिस ने साईबरा जागरुकता चौपाल लगाई। नागरिकों को गोल घेरे में खडे कर साईबर अपराधों के प्रति जागरुक किया। सेफ क्लिक के दूसरे चरण के अभियान के दौरान एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट पुलिस स्टााफ के साथ चांदामेटा बाजार पहंुचे।नागरिकों ने इस चौपाल में अपने साथ हुए साईबर अपराधों के अनुभव बताए।