मड़ियाहू: मड़ियाहूं तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील परिसर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम कार्यालय की छत पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही छत से धुआं उठने लगा, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तहसील के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए