चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरैया मरचहवा निवासिनी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे भसुर अनुरुद्ध ने मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।