जिला ऊना में बिगड़ी कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू किया है। बुधवार -वीरवार रात्रि करीब 12 बजे एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम की अगुवाई में आशादेवी और मरवाड़ी बॉर्डर पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीएम सोमिल गौतम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान थाना प्रभारी गगरेट रमेश चंद भी अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे।