बांधवगढ़: उमरिया जिले में गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ़्तार, 8890 किसानों से 35 हजार मीट्रिक टन से ज़्यादा का हुआ उपार्जन
उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 8890 किसानों से कुल 35758.4 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में गेहूं खरीदी के लिए कुल 34 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। किसानों द्वारा 10145 स्लॉट बुक किए गए, 23896.1 मीट्रिक टन खरीदा गया है।