मुज़फ्फरनगर: खालापार में भीषण अग्निकांड से सनसनी, लपटें देख घरों से बाहर निकले लोग, बेटी के दहेज का सामान, नकदी और जेवर राख
मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालकिन नफीसा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान, नकदी और जेवर जलकर राख हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।