मरवाही: सावन के पहले सोमवार पर जीपीएम के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ज्वालेश्वर महादेव में विशेष पूजा-अर्चना
भगवान शिव की आराधना के पवित्र महीने सावन के पहले सोमवार पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सीमा में स्थित ज्वालेश्वर महादेव में भी सोमवार सुबह 6 बजे से शिव भक्त जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा लेकर भगवान भोले