पनागर: गोपालपुरम में सिस्टम की 'लीकेज' से बहती उम्मीदें, वीडियो आया सामने
भीषण गर्मी के इस दौर में जहाँ शहर की आधी आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रही है और नगर निगम के टैंकरों के पीछे कतारें लगी हैं, वहीं बिलहरी के गोपालपुरम से सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही का वीडियो सामने आया है। यहाँ की विशाल पानी की टंकी के पाइप में हुए लीकेज के कारण रोजाना हजारों गैलन शुद्ध पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है