धरनावदा थाना पुलिस ने दुल्हन के अपहरण का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार किया है। 22 दिसंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 2 मार्च 2025 को राजस्थान के सवाई माधोपुर से अशोकनगर जिले में आई बारात लौट रही थी। गुना में NH 46 के देहरी गांव पर बारातियों को डरा धमका कर दुल्हन का अपहरण किया था। पूर्व में 5 आरोपी देवास से पकड़े गए। अंतिम आरोपी सचिन कदम को बीते रोज इंदौर से पकड़ा है।