जलालाबाद: ककराला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककराला निवासी महिला राखी के शव को भाई उत्तम निवासी जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राखी पत्नी शिवम 8 माह की गर्भवती थी और उसके अचानक ब्लीडिंग शुरू हो गई. पति ने कई अस्पताल में उसका इलाज कराया.