लंभुआ: लंभुआ तहसील में अन्न जल त्याग कर सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे किसान, एसडीएम पर किसानों की प्रताड़ना का लगाया आरोप
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में कई वर्षों से लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग पर किसानों को एसडीएम द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे अन्न जल त्याग कर किसान धरने पर बैठ गए। किसानो की हालत बिगड़ने पर तहसीलदार ने स्वास्थ्य विभाग को किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया और किसानों से ज्ञापन लिया।