एटा: नाजिरपुर चौराहा के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
जनपद एटा के सकीट-औछा मार्ग पर नाजिरपुर चौराहा से पास गांव लोथरा निवासी राजपाल पुत्र जसवंत सिंह साइकिल पर खाद की बोरी लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी चौराहा के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर सुनते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची।