पन्ना: आम की चाह में नंगे पांव 30 किमी दूर नानी के घर पहुंचे चार मासूम, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
Panna, Panna | Apr 24, 2026 "कहते हैं बच्चों की जिद के आगे पहाड़ भी झुक जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यही मासूमियत जानलेवा हो सकती है। पन्ना के बृजपुर में सतना के चार मासूम सिर्फ आम खाने की चाहत में 30 किलोमीटर पैदल निकल पड़े। जलती धूप और नंगे पैर इन बच्चों ने लंबी दूरी तय की। शुक्र है सजग ग्रामीणों और पुलिस का, जिन्होंने समय रहते इन्हें सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंप दिया।"