पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टोन्टो थाना के हेंदेबुरु गांव के समीप जंगल से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस की जांच+पड़ताल में मृतक की पहचान टोन्टो थाना क्षेत्र के हेंदेबुरु निवासी दुलबू लागुरी के पुत्र 31 वर्ष सेलाय लागुरी के रूप में हुई है। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे ने बड़ी बेहरमी से युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है।