खरगोन। शुक्रवार को निकलने वाले भव्य रामनवमी जुलूस से पहले गुरुवार दोपहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। संवेदनशील तालाब चौक और मोती पासिंगपुरा क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से सर्चिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने पूरे मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है।