बालाघाट: मां ड्यूटी से लौटी तो फंदे पर लटका मिला 15 वर्षीय छात्र; उत्कर्ष विद्यालय में कक्षा 11वीं में था सुमित, जांच में पुलिस
बालाघाट नगर के वार्ड क्रमांक 28 सरस्वती नगर में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। उत्कर्ष विद्यालय के कक्षा 11वीं के 15 वर्षीय छात्र सुमित पिता स्व. विनय पटले ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुमित मूल रूप से ग्राम बघोली, थान