शाहपुरा: धरतीकछार, भड़पुरा और मुरकटिया क्षेत्रों में खनिज विभाग और पुलिस की टीमों ने रेत उत्खनन के लिए खड़ी नावें तोड़ीं
चरगवां थाना क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में रेत खनन में उपयोग की जा रही नावों को नष्ट किया गया। इस दौरान टीम द्वारा यहां रखे खनन उपकरण भी जब्त किए गए। थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग और पुलिस की