बांधवगढ़: उमरार डैम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, SDRF और होमगार्ड जवान सीख रहे रेस्क्यू की आधुनिक तकनीकें
उमरिया में सोमवार से एसडीआरएफ एवं होमगार्ड जवानों का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू हो गया। होमगार्ड मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर आयोजित यह प्रशिक्षण उमरार डैम में प्लाटून कमांडर राहुल कुमार साहू के नेतृत्व में कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में जवानों को बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।