चैनपुर: विधायक आलोक चौरसिया ने कहा, पलामू के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे हेमंत सरकार
झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी संदर्भ में डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने सोमवार शाम 5 बजे हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि पलामू के बच्चों के भविष्य के साथ हेमंत सोरेन सरकार खिलवाड़ कर रही है।