बांदा: रामलीला मैदान में श्री रामकथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री रामकथा का हुआ नौवे दिन समापन, गूंजे जयकारे
Banda, Banda | Nov 16, 2025 बांदा शहर के रामलीला मैदान महेश्वरी देवी मे रविवार को श्री राम कथा आयोजन समिति रामलीला मैदान द्वारा आयोजित श्री राम कथा का नौवे दिन समापन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। श्री राम कथा के कथा व्यास श्री श्री 108 श्री राम हृदय दास जी जिज्ञासु महाराज ने 9 दिन यहां पर श्री रामकथा का लोगों को रसपान कराया।