बांदा: पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता के लिए पैलानी एकादश और सदर एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, SDM पैलानी ने लगाया शतक
Banda, Banda | Nov 16, 2025 बांदा के पुलिस लाइन में रविवार को मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पैलानी एकादश व सदर एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इस क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांदा सदर एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 180 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए पैलानी एकादश की टीम ने केवल 14 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।