कुक्षी: कुक्षी का मनावर रोड गड्ढों में तब्दील, वाहन दुर्घटना में कुक्षी के मिष्ठान व्यवसायी घायल, बड़ोदा में इलाज जारी
मनावर रोड़ पर अंबेडकर चौराहे से सड़क और साइड पटरी दोनो खराब हो गई।पिछले दो दिनों में 3 सड़क हादसे में लोग घायल हो रहे हैं वाहन दुर्घटना में कुक्षी के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यावसायिक दिनेश गुप्ता भी इस मार्ग पर बड़े गड्ढे में वाहन दुर्घटना में घायल होने से बड़ोदा ले जाया गया जहां पर उनका स्वास्थ्य उपचार कराया जा रहा है, मामले में प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।