इंदौर: होलकर में होली खेलने की अनुमति न देने पर छात्रों ने प्राचार्य सहित 150 लोगों को बंधक बनाया, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Indore, Indore | Feb 25, 2025 इंदौर के होलकर कॉलेज में प्रोफ़ेसर और प्राचार्य को बंधक बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें कॉलेज के कुछ छात्रों ने कॉलेज में होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की बात पर हंगामा करते हुए स्टाफ को चैनल गेट बंद कर कैद कर लिया, साथी ही जिस हॉल में उन्हें बंद किया था, वहां की लाइट भी काट दी। जिसकी प्रिंसिपल ने कलेक्टर से की ही। जिसमें कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए।