मीरगंज: मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी व्यक्ति के घर से लाखों की हुई चोरी, मीरगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
मीरगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कल रात अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी काम से उठे, तो देखा कि उनके घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। सामान चेक करने पर पाया कि लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गई।