मंझनपुर: महेवाघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महीनों से फरार अपहरण आरोपी गिरफ्तार, सर्विलांस की मदद से खुली पूरी कहानी
महेवाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को भगवतपुर चौराहा बहद ग्राम अलवारा से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को इससे पहले सर्विलांस टीम की मदद से 9 अक्टूबर को सकुशल बरामद किया जा चुका था। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।