शहर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब सारनी निवासी शैलेश चौधरी टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुए। शैलेश ने अपनी बुद्धिमत्ता और तेज दिमाग के बल पर न केवल चयन प्रक्रिया में स्थान बनाया, बल्कि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के सामने बैठने का गौरव भी हासिल किया।