बज्जू: एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, न्यायालय के आदेश पर बज्जु थाने में मामला दर्ज हुआ
Bajju, Bikaner | Oct 25, 2025 बज्जू के पेथड़ो की ढाणी निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोलायत न्यायालय के आदेश पर बज्जू पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।पीड़िता ने अपने पति महेंद्र कुमार मेघवाल, ससुर रेवन्तराम, सास पप्पू देवी और काका ससुर भगवानाराम मेघवाल पर दहेज की मांग पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है।