फुलवरिया: लखना खास के वार्ड 10 में बिजली विभाग की लापरवाही से दो मवेशियों की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती लखना खास में बीते कल बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही में दो मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार की सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों के अनुसार जिनकी दो भैंस हाई टेंशन तार की चपेट में आई वह लखना खास गांव के विद्या प्रसाद यादव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन का तार नंगा था और जमीन पर गिरा था।