बरेली: बरेली में बेटियों का दम! 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, पासिंग आउट परेड में जोश, गर्व और जश्न का अद्भुत नजारा
बरेली पुलिस लाइन में रविवार की सुबह गर्व, अनुशासन और उत्साह का ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब 9 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट वर्दी पहनकर आधिकारिक तौर पर पुलिस विभाग का हिस्सा बन गईं। वहीं पीएसी आठवीं बटालियन के 364 प्रशिक्षुओं ने भी पासिंग आउट परेड के साथ सेवा की नई शुरुआत की। भव्य परेड में कदमताल, सलामी और अनुशासन का ऐसा