सहारनपुर: नागल-टपरी मार्ग पर हुए हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जिला अस्पताल में मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा
सहारनपुर के नागल-टपरी मार्ग पर सोमवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि टेंपो पलटने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान पनियाली कासिमपुर निवासी रौनक सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रौनक बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सुभरी मेहराब के पास पहुंचा, उसकी बाइक की टक्कर एक टेंपो से हो गई।