शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत हथौड़ा चौराहा स्थित मोहम्मदी पुल पर देर रात बड़ा सड़क हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई।