महाराजगंज: बछरावां कस्बे चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
4 अप्रैल शनिवार शाम 4:00 बजे कस्बा स्थित बस स्टॉप के सामने ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आसपास के लोगों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक कस्बे चौराहे मार्ग होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था।