अयोध्या सोहावल मे बीते एक माह से मसौधा गेट बाजार में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से आहत व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे राणी सती मंदिर परिसर में बैठक की। कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा, पहरेदारी और एकजुटता जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।