बहराइच: सोहरवा में हुआ दर्दनाक हादसा, कार की अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। हादसे में सेंट्रो कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों में छोटे लाल, केशवराम, कमल चंद्र, रेखा और सोनम शामिल हैं। सभी को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।