बालोद: पेट्रोल ₹104.32 लीटर, डीजल के दाम में 90 पैसे की बढ़ोतरी, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे, रसोई पर पड़ेगा असर
Balod, Balod | May 19, 2026 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी महज चार दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।