देवघर: टावर चौक पर ऑटो और टोटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल
नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक पर ऑटो टोटो में टक्कर हो गई जिसमें ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संबंध में रंगा मटिया गांव निवासी घायल काजल कुमारी ने बताया कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे उसी क्रम में अनियंत्रित टोटो चालक ने ऑटो में धक्का दे दिया जिसमें सभी घायल हो गए।