हरदोई: बढ़ती गर्मी के चलते बिजली के लोकल फॉल्ट बढ़े, एमजी मार्ग पर केबल बक्सा फूंकने से कई फीडरों की आपूर्ति बाधित
Hardoi, Hardoi | Apr 20, 2026 गर्मी के तेवर तीखे होते ही बिजली के बुनियादी ढांचे ने जवाब देना शुरू कर दिया है। रविवार रात को एमजी मार्ग पर स्थित एक मुख्य बिजली केबल बॉक्स में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस फाल्ट के कारण शहर के कई प्रमुख फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।